मैं हर पल हर क्षण
बचपन से देखी,
सीखीं, अपनाई पैट्रियार्की
सोच को कम करने का
भरसक प्रयास करता
हूं।
(I try my best to reduce the patriarchy's thinking every
moment I have seen, learned, adopted since childhood.)
पितृसत्तात्मक विचार, भाव,
बचपन से ही हमारे व्यवहार
में संचरित हो
जाते हैं। यह इतने उचित
और स्वभाविक लगने
लगते हैं कि समाज का
कोई वर्ग कोई
प्रतिक्रिया नहीं देता
( Patriarchal thoughts, feelings, are transmitted in
our behavior from childhood itself. It seems so appropriate and natural
that no section of the society reacts)
पैट्रियार्की भारतीय समाज
के हर वर्ग में चाहे
वह दलित वर्ग
, ईलीट वर्ग, मध्यम
वर्गीय, धनाढ्य वर्ग
हो सभी में
कोरोना की तरह फैली है।
समाज में रहने
वाले लोग अपनी
सहूलियत के आधार पर महिलाओं
के संसाधनों ,अधिकारों
का हनन करते
हैं।
लड़कियों महिलाओं
को दैवीय रूप,
श्रद्धा ,दया की
मूर्ति, घर की लक्ष्मी, इज्जत न
जाने क्या-क्या
उपमाऐ देकर उनके
अधिकारों को सीमित
करते हैं।साथ ही
अपने अधिकारों को
बढ़ा लेते हैं।
( Patriarchy has spread like corona in every section of
the Indian society, whether it is the depressed class, elite class, middle
class, wealthy class. The people living in the society, on the basis of
their convenience, violate the resources, rights of women. Girls limit
their rights by giving women the divine form, reverence, idol of mercy, Lakshmi
of the house, not knowing what other similes. At the same time, they increase
their rights.)
लड़कियों से पारिवारिक
आदर्श, घरेलू ,क्षमा
करने, सैक्रिफाइस लज्जाशिल
जैसी अपेक्षाएं उनके
चरित्र से जोड़ इसे ही
उनका स्वाभाविक रूप
समझना चाहते हैं,
उनके सीमित अधिकार
क्षेत्र को और सीमित बना
देते हैं।
हमने
अपनी प्रवृत्ति न
जाने क्यों अमानवीय
बना दी। वस्तुनिष्ठता
आत्मविश्लेषण से परे
हमनें इतने संकीर्ण
विचार बना लिए
,अब इन झूठी प्रतिष्ठा में महानता
ढूंढते हैं।
( Expectations from girls like family ideals, domestic,
forgiving, sacrificing modesty, adding to their character, wanting to
understand it as their natural form, make their limited jurisdiction more
limited.
Don't know why we made our instincts
inhuman. We have made such narrow views beyond objectivity introspection,
now find greatness in these false prestige)
हर इंसान अपनी
सहूलियत के आधार पर सत्यता
की कसौटी या
घढ़ता है। सत्य
की वस्तुनिष्ठता से
परे समाज के सामने अपने
सत्य को परिभाषित
करने की तकात में रहता
है।यह कहना कि हमारा समाज
एक संतुलित समाज
है आधुनिक सामाजिक
परिस्थितियों में अतार्किक प्रतीत होता
है।
( Every human being makes a test of truth on the basis
of his convenience. Beyond the objectivity of truth, it remains in the
power to define its truth in front of the society. To say that our society is a
balanced society seems illogical in modern social conditions.)
जिन महान सुधारको
ने 16, 17, 18, 19 वी सदी
में इन रुढ़ियो,
मानसिकता पर गहरा
प्रहार किया हो।
उन्हीं रुढ़ियो को
आज हम सामाजिक
प्रतिष्ठा का आधार
बनाए हुए हैं।
इससे ज्यादा घ्रणित
क्या होगा कि लड़की दहेज
में कितना धन
लाई है उसी से उसकी
सामाजिक पहचान का
आकलन किया जाता
है।दहेज का सामान
देखने लोगों की
भीड़ जमा होती
है समाज के सभ्य लोगों
द्वारा बोले जाने
वाला असभ्य वाक्य
कि "घर में
लक्ष्मी आई है"। मुझे
प्रॉब्लम पढ़े लिखे
युवा वर्ग से है जो
इस में हिस्सेदार
होते हुए इसकी
तार्किकता के प्रमाण
जुटाने का प्रयास
करता है।
( The great reformers who in the 16th, 17th, 18th, 19th
century have hit hard on these stereotypes, mentality. Today we are
keeping those stereotypes as the basis of social prestige. What can be
more disgusting than that, how much money a girl has brought in dowry, her social
identity is assessed by that. Crowds of people gather to see the goods of
dowry, the rude sentence spoken by the civilized people of the society that
"Lakshmi came in the house" is". I have a problem
with the educated youth, who, being a participant in this, tries to gather
evidence of its rationality.)
पैट्रियार्की क्या है?
(What is patriarchy )
पुरुषों के अधिकार
क्षेत्र अधिक होना
महिलाओं पर पुरुषों
का वर्चस्व होना।
( More
jurisdiction of men, domination of men over women)
गर्डा लर्नर के
अनुसार
"पितृसत्ता परिवार में
महिलाओं और बच्चों
पर पुरुषों के
वर्चस्व की अभिव्यक्ति
संस्थागत करण और
सामान्य रूप से महिलाओं पर पुरुष
के सामाजिक वर्चस्व
का विस्तार है।"
इस व्यवस्था में
महिलाओं को पुरुष
की संपत्ति के
रूप में देखा
जाता है।
(According to Gerda Lerner “The expression of male domination
over women and children in a patriarchal family is the institutionalization and
extension of male social domination over women in general.”
In this system, women are seen as the property of men.)
प्रसिद्ध नारीवादी चिंतक सीमोन
द बाउवार ने
तो कहा कि
"स्त्री पैदा नहीं
होती बल्कि बना
दी जाती है"
इन विषयों की
गहनता को समझ हमें इस
में अपनी भागीदारी
कम करनी होगी।
(The
famous feminist thinker Simone de Bouvier has said that "Women are not
born but made". To understand the depth of these topics, we have to reduce
our participation in it.)
प्लेटो, अरस्तू, देकार्त जैसे विचारकों ने स्त्री को परिवार, प्रजनन तथा मातृत्व के साथ जोड़कर उसके अस्तित्व को
पराश्रित तथा विस्तार को संकुचित कर दिया। जर्मन दार्शनिक हीगल ने तो स्त्री-पुरुष की दो अलग दुनिया का ही
निर्माण कर डाला जिसमें महिलाओं के लिये ‘प्राइवेट स्फीयर’ तथा पुरुषों के लिये ‘पब्लिक स्फीयर’ निश्चित किया।
स्वाभाविक रूप से यहाँ महिलाओं के सार्वजनिक जीवन के लिये कोई स्थान नहीं था। रूसो जैसे चिंतक स्त्री को
बौद्धिक गतिविधि के योग्य नहीं मानते थे। रूसो ने सदाचार और सद्गुणों को भी स्त्री और पुरुष दोनों के लिये
अलग-अलग निर्धारित किया। जैविक तात्त्विकवाद के दर्शन ने तो पुरुष को जन्मना श्रेष्ठ व योग्य तथा स्त्री को
जन्मना सामान्य माना।
पितृसत्तात्मक हो या
स्त्री विमर्श के
मुद्दे हो।
हम मानते हैं
कि महिलाएं आगे
बढ़ रही हैं पुरुषों के कंधे से कंधा
मिलाकर चल रही हैं।विचारणीय
यह है कि कितने प्रतिशत
,हमारे पास कुछ गिने-चुने
उदाहरण हैं, बस उन्हीं के
आधार पर हम। समाज में
समानता के उदाहरण
प्रस्तुत करते हैं।
( Be it patriarchal or issues of female discourse.
We believe that women are marching ahead and walking
shoulder to shoulder with men. It is worth considering that what
percentage, we have some few examples, just on the basis of them we. Give
examples of equality in society.)
सिनेमा जगत में ही देख
लो महिलाओं की
कभी केंद्रीय भूमिका
नहीं रही, उन्हें
या तो डांस नंबर्स के
लिए लिया जाता
है या उनकी भूमिका किसी
असहाय अबला नारी
के रूप में चित्रित किया जाता
है। जिसे हमेशा
एक हीरो की आवश्यकता होती है।
जो उसे बचा सके।
आइटम नंबर्स जैसे
भद्दे शब्द उनके लिए
प्रयोग किए जाते
हैं।
( Look in the cinema world itself, women have never had
a central role, they are either cast for dance numbers or portrayed their role
as a helpless female. Who always needs a hero. who can save him.
Bad words like item numbers are used for
them)
आज भी बड़े संस्थानों
में महिलाओं की
पहचान व उनकी आवाज का
सही मायनों में
प्रतिनिधित्व नहीं हो
पाता। विचारणीय विषय
यह है कि जिस कौशल
में महिलाओं को
निपुण माना जाता
है व्यावसायिक तौर
पर भी उनका प्रतिनिधित्व लगभग सुनने
हैं।
गांव में तो पितृसत्ता जैसी मानसिकता
लोगों के मानस पटल पर
छाई हुई है। गांव में
महिलाएं आज भी पुरुषों के सम्मान
में घूंघट करती
हैं।पुरुषों के सामने
बोलती नहीं है घर से
बाहर जाने के लिए परमिशन
लेती है। यही उनके लिए
आदर्श के पैमाने
हैं।जितना अधिक लंबा
घूंघट होता है उसे अधिक
सभ्य परिवार की
महिला माना जाता
है। मैं जब कभी इन
सब के बारे में सोचता
हूं तो मुझे लगता है
कि कई सैकड़ों
सालों से हमने कुछ नहीं
बदला।
हम सब ने हर साल
स्कूल कॉलेजों में
पितृसत्ता , स्त्री विमर्श
जैसे मुद्दों पर
लेख लिखे हैं
इसके भयावह परिणामों
की व्याख्या की
है।
(. Even today, women's identity and their voice are not
properly represented in big institutions. The point of consideration is
that the skills in which women are considered to be proficient are almost
listened to, even professionally represented.
In the village, the mentality like patriarchy has
dominated the psyche of the people. Women in the village still wear veils
in honor of men.
Does not speak in front of men, takes permission to go
out of the house. These are the standards of ideal for them.
The longer the veil is, she is considered a woman of a
more civilized family. Whenever I think about all this, I feel that for
many hundreds of years, we have not changed anything.
Every year we have written articles in schools and
colleges on issues like patriarchy, female discourse, explaining its horrific
consequences.)
हम सब ने यह लाइन
कि "यह सब
समाज के लिए अभिशाप है,
"कई बार लिखा
है पर घर पहुंचते ही मां के चेहरे
का वह पल्लू
स्वतंत्रता पर पड़ी
बेड़ियों हम बड़ी
आसानी से नजरअंदाज
कर देते हैं।
यह सब देख मुझे हर
पल अपने अस्तित्व
की सार्थकता पर
संदेह होता है
हम सब सभ्य बनने नहीं, सभ्य
दिखने की दौड़ में लगे
हुए हैं।
मर्द को दर्द नहीं होता,
लड़के रोते नहीं
लड़कियां पराया धन
होती हैं बेटे
ही मां-बाप के कुलदीपक
होते हैं और अनेक ऐसी
बातें जिनमे स्त्रियों
को कमतर समझा
जाता है यही उनका व्यक्तित्व
बना दिया जाता
है।
गालियों के स्तर पर जितनी
गंदगी हम ने मचाई है
उससे बुरा पितृसत्तात्मक
स्वरूप हो नहीं सकता।
आज हम
शोषण के प्रति
भरपूर मात्रा में
आवाज उठाते हैं।
चाहते हैं कि हमारा शोषण
ना हो लेकिन
जहां जहां हम शोषक की
भूमिका में हैं,
चाहते हैं वह सब बना
रहे।
आज हम बाहरी
तौर पर पूर्ण
आधुनिक हो गए हैं पर
विचारों के स्तर पर इसे
छुपाते हैं,
वर्षों
पुरानी इस सोच को एक
पल में नहीं
मिटाया जा सकता हमें हर
पल इस संकीर्ण
मानसिकता को कम
कर विचारों के
दायरे बढ़ाने चाहिए।
( We all have written this line that "all this is a
curse for the society," but as soon as we reach home, that pallu on the
mother's face, we easily ignore the shackles of freedom. Seeing all this,
I doubt the meaning of my existence every moment.
We are all in the race to look decent, not to be
decent.
Men do not feel pain, boys do not cry, girls are
foreign wealth; sons are the guardians of parents and many such things in which
women are considered inferior, this is what makes them their personality.
The amount of filth we have created at the level of
abuses cannot have a worse patriarchal nature. Today we raise our voice
against exploitation in abundance.
We want that we should not be exploited but where we
are in the role of exploiter, we want all to remain.
Today we have become completely modern outwardly but
hide it at the level of ideas, this thinking of years old cannot be erased in a
moment, we should reduce this narrow mindset every moment and increase the
scope of ideas.)